
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : स्वेच्छानुदान राशि का दुरुपयोग, जांच की मांग…
राजनांदगांव | शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने आईजी बालाजी राव से मुलाकात कर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
कांग्रेस ने हाल ही में वायरल हुए एक कथित ऑडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि शासन की स्वेच्छानुदान राशि का दुरुपयोग कर हितग्राहियों से अवैध वसूली की जा रही है। इस मामले में पूर्व सांसद का नाम सामने आने को कांग्रेस ने बेहद गंभीर बताते हुए आर्थिक अपराध की सूक्ष्म जांच की मांग की है। इसके अलावा मुदलियार ने अनेक सवाल उठाए।

