छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मजदूर दिवस पर मेकाहारा में रक्तदान शिविर, दवा प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान …

रायपुर । मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) रायपुर इकाई के आह्वान पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा स्थित मॉडल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न दवा कंपनियों में कार्यरत दवा प्रतिनिधियों और मैनेजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

इस दौरान मॉडल ब्लड बैंक के स्टाफ का भी पूरा सहयोग मिला, जिससे शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सका। आयोजकों के अनुसार, श्रमिक दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन शिकागो के हे मार्केट में शहीद हुए मजदूरों की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम में सीजीएसपीईयू के प्रदेश पदाधिकारियों सहित रायपुर इकाई के अध्यक्ष, सचिव मंडल, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यूनियन पदाधिकारियों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button