राजनांदगांव 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव के युवा नेता अनुराग चौरसिया को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री चौरसिया को मिले नए दायित्व पर दुर्ग और राजनांदगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि श्री अनुराग चौरसिया ,जिन्हें पार्टी ने समय समय पर प्रदेश भाजयुमो में गरियाबंद सहप्रभारी बनाया गया था वहीं बेमेतरा जिले के भी उन्हें युवा मोर्चा के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। श्री चौरसिया ने राजनांदगांव लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी के प्रचार प्रसार और मतदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ राखी थी..।
युवा नेता अनुराग चौरसिया ने पार्टी द्वारा दी गई इस मत्वपूर्ण जवाबदारी देने के लिए राजनांदगांव के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह , पूर्व लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह , वर्तमान लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय , प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव , महामंत्री नवीन मार्कण्डेय अखिलेश सोनी और यशवंत जैन जी ,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग प्रभारी के रूप में नई ऊर्जा के साथ पिछड़ा वर्ग के लिए बेहतर काम करने और पार्टी एवं मोर्चा का परचम दुर्ग जिले में उठाए रखने की प्राथमिकता बताई है।
श्री अनुराग चौरसिया की प्रभारी पद पर नियुक्ति को लेकर राजनांदगांव और दुर्ग जिले के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है.
