छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नवकार इलेवन ने दुर्ग को 63 रनों से हराया…

राजनांदगांव , सकल जैन समाज द्वारा महावीर जन कल्याणक महोत्सव के तहत विविध आयोजन किए जा रहें है। पांच दिवसीय महोत्सव के तहत विविध आयोजन किए जा रहे। इसी क्रम में धार्मिक क्रिकेट मैच के फाइनल मैच में नवकार 11 राजनांदगांव रन दुर्ग की चंदना चैंपियन को 63 रन से हरा कर विजेता का किताब अपने नाम किया। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 6 बजे सनसिटी निर्माणाधीन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। सनसिटी परिसर भगवान महावीर के संदेशों से गुंजायमान हो उठा।

निर्माणाधीन मंदिर परिसर में कुशाल चंद कोठारी द्वारा झंडा फहराया गया। प्रभात फेरी ए ब्लॉक एनएक्स होती हुई सनसिटी के बीसीडी ब्लॉक में भ्रमण करते गंतव्य स्थल तक पहुंची। जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में पुरुष सफेद और महिलाएं लाल वस्त्र धारण किए हुए थी। प्रभात फेरी के बाद नवकासी की व्यवस्था थी।

कुकिंग क्लासेस में व्यंजन बनाना सीखा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सुबह 8:30 से 9:30 तक दर्शनाचार की साधना एवं वीर स्तुति का आयोजन नए स्थानक भवन बसंतपुर थाना के बाजू में किया गया। सुबह 10 से 11:30 बजे तक ज्ञान बल्लभ उपाश्रय भवन जैन बगीचे में गहुंली स्पर्धा हुई। दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक मेडिकल कॉलेज में दिगंबर मंदिर गंज लाइन में वीर प्रसादम का आयोजन किया गया। 2 से शाम 5 बजे तक नागपुर की नीरज जैन की कुकिंग क्लासेस हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button