छत्तीसगढ़

सुकमा में सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के तहत लोगों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं

रायपुर

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में आयोजित सुशासन शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। ‘सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत लगाए जा रहे शिविरों में लोगों को मौके पर ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
गादीरास में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मौके पर ही आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी भी बनाई गई। इससे ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सका।

शिविर में उस समय भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सोनाकुकानार गांव से आए मासूम इंदुनाथ का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया। अब परिवार को बच्चे के इलाज और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने प्रशासन की त्वरित व्यवस्था की सराहना करते हुए खुशी जताई।

इसी तरह देवी चौक सुकमा में आयोजित शिविर में नेहा नाग श्रम कार्ड बनवाने पहुंचीं। अधिकारियों ने तुरंत प्रक्रिया पूरी करते हुए मौके पर ही उनका श्रम कार्ड बनाकर सौंप दिया। हाथों-हाथ श्रम कार्ड मिलने से नेहा बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए इतनी जल्दी सरकारी सुविधा मिली है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी मौके पर किए जा रहे हैं।
सुशासन शिविरों के माध्यम से यह स्पष्ट हो रहा है कि शासन की योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। सुकमा जिले में प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों के बीच भरोसा और संतोष का नया माहौल बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button