छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बोर्ड के नतीजे : दोबारा गणना व मूल्यांकन का मौका…

By lokesh sharma|06 May 2026, 12:54 PM
f X W

राजनांदगांव , कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों से नाखुश बच्चों को पुन: गणना और पुन: मूल्यांकन कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए 14 मई तक ऑनलाइन और ऑफ लाइन आवेदन लिए जाएंगे। पुन: गणना कराने 100 और पुन: मूल्यांकन कराने 500 रुपए शुल्क निर्धारित है।

Advertisement
Advertisement

इसके लिए आवेदन आने शुरू हो गए। ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन का विकल्प होने से अब तक कितनों ने आवेदन किया इसके आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं है। पूरक की पात्रता रखने वाले बच्चों से 30 मई तक आवेदन मंगाए गए है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच्चे सभी विषयों के लिए आवेदन कर सकते है।

इस बार प्रदेश की टॉप टेन सूची में जिले को स्थान नहीं मिला है। 10वीं का कुल प्रतिशत 89.41 वहीं 12वीं का प्रतिशत 87.56 रहा। कक्षा 12वीं में 773 बच्चे वहीं 10वीं में 331 बच्चे एक से दो विषय में फेल पूरक की पात्रता मिली है। दोबारा गणना और मूल्यांकन कर नतीजे जारी किए जाएंगे और 30 मई के बाद पूरक की परीक्षा होगी और फिर नतीजे जारी किए जाएंगे।

5वीं में 99.17 प्रतिशत व 8वीं में 98.53 बच्चे पास जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए है। कक्षा 5वीं में 99.17 प्रतिशत, कक्षा 8वीं में 98.53 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। कक्षा 5वीं में कुल 14143 विद्यार्थियों में 14027 पास हुए, कक्षा 8वीं में 14134 में 14105 विद्यार्थी सफल रहे। दोनों कक्षाओं में मिलाकर 325 छात्र पूरक आए है, ऐसे विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा ली जाएगी।

READ ALSO  किरण सिंह देव से मिलने पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, डॉक्टरों से ली उपचार की जानकारी
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins