छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे डंप कचरा बना परेशानी …
राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे डंप कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से आसपास गंदगी बढ़ती जा रही है। लंबे समय तक कचरा पड़े रहने से दुर्गंध से मवेशियों और श्वानों का जमावड़ा लग रहा है। इसी तरफ कैंटिन होने से कर्मचारी इसी रास्ते से वहां पहुंचते है। कचरा जमा होने के बाद उठाव नहीं होने से समस्या बढ़ जाती है। बारिश के दौरान कचरे के आसपास पानी जमा होने से गंदगी और बढ़ जाती है। यहां नियमित सफाई और उठाव जरूरी है।
-मौलेश सिंह, राजनांदगांव
अगली खबर लोड हो रही है...




