
राजनांदगांव : पंपों की जांच करें, डीजल व पेट्रोल की अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई…
राजनांदगांव , मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पेट्रोल पंपों से औद्योगिक उपयोग के लिए डीजल-पेट्रोल की अवैध बिक्री, राशन वितरण, ई-ऑफिस व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, निर्माण कार्य और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी रिटेल पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच की जाए और औद्योगिक उपयोग या अवैध बिक्री पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को औद्योगिक उपयोग के लिए पेट्रोल-डीजल विक्रय नहीं करने संबंधी सूचना जारी करने को भी कहा। उन्होंने सुशासन तिहार 2026 के तहत प्राप्त मांग एवं शिकायतों के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभाग प्रमुख स्वयं आवेदनों की मॉनिटरिंग करें और निराकरण में शिकायत ना आए।
कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सके, ये प्रयास हो, 3 माह का राशन विरित करें बैठक में जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि अब कार्यालयीन पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने आगामी तीन दिनों में शेष हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरण पूरा करने के निर्देश दिए। खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही पेयजल सप्लाई और बर्फ फैक्ट्रियों की भी लगातार जांच के निर्देश दिए गए।



