छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: दुखद: पुत्र की मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी तोड़ा दम, चौखड़िया पारा में शोक की लहर

By kadwaghut|29 May 2026, 10:14 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के चौखड़िया पारा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चौखड़िया पारा निवासी मांगीलाल जी शर्मा उम्र लगभग 80 वर्ष एवं उनके पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा “चंदू” 45 वर्ष का आज रात निधन हो गया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश शर्मा का निधन से हुआ। पुत्र की मौत की खबर सुनते ही पिता मांगीलाल जी शर्मा को गहरा सदमा लगा और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ली। पिता-पुत्र के एक साथ निधन की खबर से पूरे वार्ड और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके निवास स्थान पर लोगों की भीड़ लग गई।

परिजनों के अनुसार, दोनों की अंतिम यात्रा सुबह 9. 30 बजे निवास स्थान चौखड़िया पारा से निकाली जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। ज्ञात रहे कि ये दालसीरा की दुकान का संचालन गौशाला पारा मे करते थे ये इसी नाम से जाने पहचाने जाते थे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : सेवताटोला में दही हांडी प्रतियोगिता शांति पूर्ण हुई ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins