DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : बाल सक्षम नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान जारी

By lokesh sharma|17 Jun 2026, 4:15 PM
f X W

साप्ताहिक मंगली बाजार गौरेला में चलाया गया जागरूकता अभियान, बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने की अपील

Advertisement
Advertisement

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन की बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले में 1 जून से 30 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों का स्थायी रेस्क्यू एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना तथा उन्हें संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ना है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सड़क पर रहने, घूमने, भिक्षावृत्ति करने एवं बाल श्रम में संलग्न बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य प्रदान करना है।


अभियान के तहत मंगलवार को संयुक्त टीम द्वारा ब्लॉक गौरेला के साप्ताहिक मंगली बाजार में उपस्थित नागरिकों, दुकानदारों एवं आमजनों को बाल सक्षम नीति 2022 के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में छोटे बालक-बालिकाओं को कार्य करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों एवं अभिभावकों को बाल श्रम नहीं कराने की समझाइश दी गई तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की गई। अभियान के दौरान नागरिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी बालक अथवा बालिका के संकट में होने, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति या संरक्षण की आवश्यकता होने पर तत्काल टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। 

READ ALSO  CG : सेवा-सेतु पोर्टल की सेवाओं को सुगम बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित


यह अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अमित सिन्हा के निर्देशन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिरेन्द्र कुर्रे के मार्गदर्शन में संयुक्त जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिला पुलिस टीम के रमेश जायसवाल एवं रेशु गौतम आरक्षक, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक संचालक सुरेश भारती, आईसीपीएस एवं चाइल्ड लाइन की टीम ने सहभागिता की।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins