छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : पानी की समस्या को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड का निरीक्षण किया…

By lokesh sharma|10 Dec 2025, 12:31 PM
f X W

राजनांदगांव,रि​द्धि सि​द्धि कॉलोनी में बनी पानी की समस्या को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पार्षद डूरेंद्र साहू भी मौजूद रहें। कालोनी के लोगों ने वार्ड के कुछ हिस्से में पानी की समस्या होने की जानकारी दी। जिसमें महापौर ने सुधार के निर्देश दिए। कॉलोनी वासियों ने बताया कि रि​िद्ध सि​िद्ध कॉलोनी के फेस 1 व 3 में पानी सप्लाई हो रही है, लेकिन फेस 2 में पानी की समस्या बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

जिसके लिए कालोनी में पाइप लाइन का विस्तार किया गया है। लेकिन इसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हो रही है। इस पर महापौर यादव ने तकनीकी अफसरों को कॉलोनी की पाइप लाइन को मेन पाइप लाइन से जोड़ने सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया। वहीं सर्वे पूरा होने के बाद मेन पाइप लाइन से कनेक्ट कर सप्लाई शुरू करने की बात कही। महापौर ने गर्मी से पहले ही सभी हिस्सों का सर्वे कर ऐसी समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश तकनीकी अधिक​ारियों को दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती को मिली पहचान, ट्रिप्पी हिल्स बना बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins