DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : सरगुजा ओलम्पिक 2026: अंबिकापुर में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, एमसीबी जिले के 311 खिलाड़ी हुए रवाना

By lokesh sharma|20 Mar 2026, 5:08 PM
f X W

एमसीबी/ सरगुजा संभाग में खेल प्रतिभाओं के महापर्व “सरगुजा ओलम्पिक 2026” का भव्य आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अंबिकापुर में होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों के खिलाड़ी अपने हुनर, जोश और जज्बे का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे संभाग में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा दिखाने की जबरदस्त उमंग देखने को मिल रही है। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मंच प्रदान करती है, बल्कि ग्रामीण और शहरी अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का भी सशक्त माध्यम बन रही है।

Advertisement
Advertisement


एमसीबी जिले से इस बार 311 खिलाड़ियों का मजबूत दल विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेने के लिए अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ है। इनमें भरतपुर विकासखंड से 34, खड़गवां विकासखंड से 125 और मनेन्द्रगढ़ विकासखंड से 152 खिलाड़ी शामिल हैं, जो पूरे आत्मविश्वास और तैयारी के साथ जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। खिलाड़ियों के इस दल को जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल के नेतृत्व में उत्साह और गर्व के माहौल में रवाना किया गया। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और सफलता की कामना की गई।


जिले के खेल प्रेमियों और प्रशासन को पूरा विश्वास है कि एमसीबी के खिलाड़ी इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जिले का नाम रोशन करेंगे, बल्कि भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। सरगुजा ओलम्पिक जैसे आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

READ ALSO  CG : पांच लाख दीयों से रोशन हुआ मनेन्द्रगढ़, ‘सेवा संकल्प’ का भव्य आगाज
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins