छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

By lokesh sharma|04 Jul 2026, 11:33 AM
f X W

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने और छोड़ने आने-जाने वाले अभिभावकों व आटो चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में मेन गेट के बाहर जगह की कमी और अवैध पार्किंग के चलते सुबह-शाम छुट्टियों के समय परिसर से निकलने में छात्रों और अभिभावकों को काफी असुविधा होती है। स्कूल परिसर के प्रवेश द्वार से होकर ही खेल अकादमी और निगम से संबंधित केन्द्रों में आने जाने के लिए आम रास्ता है, स्कूल परिसर के अंदर ही कर्मचारी भवन का भी द्वार है इससे चार पहिया वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पूरे दिन बनी रहती है। इतना ही नहीं स्कूल परिसर के अंदर प्रवेश द्वार के पास ही कुछ आटोडील वाले भी कुर्सी जमा कर बैठे रहते हैं, उनकी चार पहिया वाहनें भी स्कूल के मुख्य गेट के सामने खड़ी रहती हैं। इससे अभिभावकों को अपनी दुपहिया व बच्चों को लेने आने वाले आटो चालकों को बीच में ही गाडिया खड़ी करनी पड़ती है। आम रास्ता होने से छुट्टी के समय भी लोग अपने बच्चों को खेल अकादमी छोड़ने के लिये चार पहिया वाहन परिसर के अंदर घुसा देते हैं। इससे छोटे-छोटे बच्चों को निकलने में काफी परेशानी होती है। स्कूल की बाउंड्री के बाहर मेन रोड पर भी प्रवेश द्वार को छोड़कर बिजली आफिस से लेकर बूढ़ा तालाब तक चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहती है इससे आटो चालकों को अपनी गाड़ी सड़क के बीचो-बीच खड़ी करनी पड़ती है इससे यातायात भी बाधित होता है।

Advertisement
Advertisement
READ ALSO  CG : पति बना हैवान, बेल्ट से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला ...

स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों की परेशानी दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। हैरानी कि बात है कि पिछले दिनों 21 जून को संपन्न नीट एक्जाम के दौरान डीएम गौरव सिंह ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया था। छुट्टी का समय होने के चलते स्कूल परिसर से निकलते समय उन्होंने बच्चों व अभिभावकों की इस समस्या को प्रत्यक्ष देखा लेकिन इसके समाधान के लिए स्कूल प्रबंधन व निगम प्रशासन को कोई निर्देश नहीं दिया। छात्रों व अभिभावको की परेशानी को देखते हुए स्कूल का गेट सप्रे मैदान की ओर खोला जाना चाहिए जिससे यह अव्यवस्था दूर हो सके।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins