छत्तीसगढ़

जगदलपुर में पार्किंग विवाद हिंसक, बुजुर्ग गार्ड पर युवक का हमला, पिटाई का वीडियो चर्चा में

By Admin|02 Jul 2026, 7:11 PM
f X W

जगदलपुर.

शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पार्किंग में तैनात एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड को युवक ने जमीन पर गिराया और फिर घसीट-घसीटकर पीटा। घटना का पूरा घटनाक्रम मेगा मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग
वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि युवक लगातार उनके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। गार्ड की बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो बना चर्चा का विषय
इस घटना ने सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा जिला मंत्री ऋषि देव चौधरी पदमुक्त

Related Articles

Back to top button