छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपए को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया…

By lokesh sharma|17 Dec 2025, 3:43 PM
f X W

रायगढ़। जिला में स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपए को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना तब घटित हुई जब एक महिला अपने बेटा के साथ पेंशन की राशि बैंक से निकालकर घर जा रहा थी और रास्ते में सामान लेने रूके थे। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक अंजोरीपाली डभरा रोड में रहने वाली नोनीबाई दीवान 65 साल को उसके पति का पेंशन राशि मिलता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर उसे रकम को वह बैंक से निकालती है।

Advertisement
Advertisement

जहां घर में रुपए की आवश्यक्ता होने पर मंगलवार को वह अपने बेटे कौशल प्रसाद दीवान के साथ स्टेट बैंक खरसिया गई। यहां उनके द्वारा बैंक से 2 लाख रुपए को निकालकर स्कूटी के डिक्की में रख दिए। इसके बाद डिक्की को बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में रायगढ़ चौक से पहले साहू किराना दुकान में किराना सामान लेने के रूके और सामान ले रहे थे। तभी अज्ञात युवक स्कूटी वाहन के पास पहुंचा और मौका पाते ही डिक्की को किसी तरह खोलकर उसमें रखे 2 लाख रुपए को लेकर अपने 1 अन्य साथी के साथ रायगढ़ चौक तरफ भागने लगा। इस दौरान इसकी जानाकरी कौशल प्रसाद को हुई, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन दोनों अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अपडेट के नाम पर मोबाइल किया हैक, खाते से 1.98 लाख रुपये पार

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins