छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

त्योहारी सीजन से पहले मिलावट पर सख्ती, किराना व अनाज दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच; कई नमूने लिए गए

By lokesh sharma|29 Sep 2026, 11:49 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

हरा मटर, मैदा, टोस्ट, चाय, अरहर दाल समेत मसालों के नमूने जांच के लिए संकलित, दुकानदारों को साफ-सफाई और लाइसेंस अपडेट रखने के निर्देश

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में विभिन्न किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भारत किराना एवं जनरल स्टोर्स से पैक्ड हरा मटर का एक विधिक नमूना तथा पैक्ड नमकीन का एक सर्विलांस नमूना जांच के लिए लिया गया।

इसी दौरान यादव होटल का भी निरीक्षण किया गया। संचालक को प्रतिष्ठान में आवश्यक साफ-सफाई रखने तथा खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद 24 सितंबर को दीपक अनाज भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से मैदा और टोस्ट के दो विधिक नमूने लिए गए। वहीं मासिक सर्विलांस ड्राइव के तहत हल्दी एवं मिर्च पाउडर के दो नमूने भी जांच हेतु संकलित किए गए।

वहीं 29 सितंबर को गोलबाजार क्षेत्र स्थित सांखला अनाज भंडार का निरीक्षण किया गया। यहां से जैन चुस्की चाय और अरहर दाल के दो विधिक नमूने तथा एवरेस्ट शाही पनीर मसाला और ताज हल्दी पाउडर के दो सर्विलांस नमूने लिए गए।

READ ALSO  महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण तथा खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन को समय पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा संकलित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins