छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : NTPC कर्मी ने ट्रेन के सामने लेटकर कि खुदकुशी…

By lokesh sharma|11 Dec 2025, 1:11 PM
f X W

बिलासपुर। सीपत स्थित NTPC कर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। शव को देखकर पहली नजर पर उसके ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी करने की आशंका है। परिजन और मजदूरों ने प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया, जिसके बाद गुरुवार की सुबह NTPC के मटेरियल गेट पर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम देवरी निवासी सुरेश वस्त्रकार (43) पिता दुखीराम NTPC के एमजीआर डिपार्टमेंट में राइटस कंपनी में गैंगमैन में हेल्पर का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वो ड्यूटी पर था। शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर-2 में कोयला छनाई का काम पूरा करने के बाद उसने अपनी उपस्थिति दी। फिर अपने साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकल गया। इस दौरान उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी अपने-अपने घर पहुंच गए, लेकिन सुरेश रात भर घर नहीं लौटा।

Advertisement
Advertisement

इधर, सुरेश के घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे। उनके सहयोगी कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद देर रात तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे। कहीं पता नहीं चलने पर परिजन रात करीब 1 बजे NTPC प्लांट पहुंच गए। तब उन्हें बताया गया कि सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उनका शव सीपत हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सस्ते कर्ज के जाल में फंसा किसान, गिरवी रखी जमीन बिकने के सदमे में मौत ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins