DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मंत्री राजवाड़े ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

By kadwaghut|25 Dec 2025, 4:44 PM
f X W

अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में हुई सम्मिलित
 
अटल जी के आदर्शों पर चलकर पारदर्शी व संवेदनशील सुशासन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

रायपुर,

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निज निवास ग्राम बीरपुर स्थित अटल चौक में अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री राजवाड़े भटगांव नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में सुशासन, राष्ट्रहित और संवेदनशील नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों, आचरण और कार्यों से यह सिद्ध किया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है। अटल जी का संपूर्ण जीवन जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन की सार्थकता तभी है जब वह पारदर्शी, जवाबदेह और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हो। अटल जी का शासन मॉडल आज भी सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने ग्रामवासियों के साथ अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी सुशासन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिला, बच्चों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाएं अटल जी की विचारधारा को आगे बढ़ा रही हैं।

READ ALSO  CG : गरियाबंद की 22 ग्राम पंचायतों में होगा उपचुनाव, 21 पंच और एक सरपंच पद खाली ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button