छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराया-धमकाया…

By lokesh sharma|11 Dec 2025, 4:57 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराता-धमकाता नजर आया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बनते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक खतरनाक स्टील का नुकीला चाकू बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना टिकरापारा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपने हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आर.2035 और आर.2716 के साथ अपराध विवेचना व पतासाजी पर शहर में रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि तरुण बाजार के पास संतोषी नगर में एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई।

प्रधान आरक्षक ने गवाह ईश्वर बघेल और लोकेश साहू को सूचना से अवगत कराया तथा उन्हें धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस देकर मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम और गवाह जब स्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक हाथ में काले रंग का धारदार बटनदार चाकू लहराते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम राहुल सेन, पिता रायमल सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी नहर पार ईश्वर नगर, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर बताया। पुलिस ने उसके पास रखे चाकू के बारे में दस्तावेज पूछे, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसे धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जो चाकू बरामद किया, वह स्टील का धारदार, नुकीला, बटन से खुलने वाला चाकू था।

READ ALSO  CG : 184 संकुल समन्वयकों एवं बीआरसीसी को दिया गया ‘लइका चिन्हारी ऐप’ का प्रशिक्षण ...

उसकी लंबाई लगभग 8.5 इंच, फल की लंबाई 4 इंच, मुठ की लंबाई 5 इंच और फल की चौड़ाई 1 इंच बताई गई है। यह चाकू आमतौर पर प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले हथियारों की श्रेणी में माना जाता है। गवाहों के समक्ष चाकू को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया और उसे थाना टिकरापारा लाया गया। पुलिस ने आरोपी के कृत्य को गंभीर मानते हुए उसके खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। संतोषी नगर के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि आरोपी द्वारा चाकू लहराए जाने से क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बन गया था। कई राहगीरों ने बताया कि आरोपी नशे में भी प्रतीत हो रहा था और अनियंत्रित तरीके से लोगों की ओर बढ़ते हुए उन्हें डराने की कोशिश कर रहा था। समय रहते पुलिस की तत्परता ने किसी बड़ी घटना को होने से रोक दिया। टिकरापारा पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह चाकू कहां से लाया और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने या लोगों को डराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button