छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: राॅयल किड्स काॅन्वेंट ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

By kadwaghut|17 Aug 2026, 9:31 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

0 मां अन्नपूर्णा देवी की स्मृति में

छुरिया- स्थानीय राॅयल किड्स काॅन्वेंट में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां अन्नपूर्णा देवी की स्मृति में शाला प्रबंधक ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया । इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब छुरिया के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, प्रेस क्लब के संगठन मंत्री मनभावन उइके, एवं राॅयल किड्स के डायरेक्टर जन्मजय बहादुर सिंह, जान्हवी बहादुर सिंह, प्रिंसिपल गोपाल सिंह, हेड मास्टर शारदा सिंह गौर, ने विद्यालय के संस्थापक स्व. लालशंकर बहादुर, स्व. जयंत सिंह बहादुर के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । राॅयल किड्स के डायरेक्टर जन्मजय सिंह ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्थानीय राॅयल किड्स काॅन्वेंट के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल रही है ।

यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर शाला का नाम रोशन कर रहे हैं । विद्यालय के डाॅयरेक्टर जन्मजय सिंह बहादुर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राॅयल किड्स विद्यालय छुरिया में शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मां अन्नपूर्णा देवी की स्मृति में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है । प्रेस क्लब के संगठन मंत्री मनभावन सिंह उइके ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षिका शोबिना मेमन एवं बेस्ट शिक्षिका के लिए श्रुति गुप्ता, परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शिक्षिका रेशमा सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में राॅयल किड्स काॅन्वेंट के पिं्रसिपल गोपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में मां अन्नपूर्णा देवी कीस्मृति में हर वर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जायेगा । इस दौरान शाला शिक्षिका चित्रा साहू, वंदना शर्मा, ऋतु भाटिया, रंजना तिवारी, मनीष कुलकर्णी, अदनाम अहमद सहित पालकजन उपस्थित थे ।

READ ALSO  राजनांदगांव : कामधेनु महायज्ञ व गौ कथा की तैयारी…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins