छत्तीसगढ़

CG : सेवा पर्व कार्यक्रम में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को किया गया सम्मानित…

By lokesh sharma|28 Sep 2025, 10:36 AM
f X W

अम्बिकापुर । सेवा पर्व कार्यक्रम अंतर्गत राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा के सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड, अम्बिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता एस. के. सिन्हा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पायल विश्वविजय सिंह तोमर उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अम्बिकापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता यशवंत सिलेदार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत पर सौर संयंत्र लगाने में होने वाली लागत का बड़ा हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में वहन कर रही है। साथ ही बैंक द्वारा आसान किस्तों में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने मंच से नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करें और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में योगदान दें।

कार्यक्रम में योजना का लाभ ले रहे हितग्राहियों को मुख्य अतिथि पायल विश्वविजय सिंह तोमर के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि योजना से न केवल बिजली बिल में कमी आई है बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी हो रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यशवंत सिलेदार मुख्य अभियंता अम्बिकापुर क्षेत्र, आवेदन कुजूर अति. मुख्य अभियंता, के. एन. सिंह अधीक्षण अभियंता अम्बिकापुर, राजेश लकड़ा अधीक्षण अभियंता बैकुण्ठपुर, एस. पी. कुमार अधीक्षण अभियंता कुनकुरी, रोशन नागवंशी कार्यपालन अभियंता अम्बिकापुर ग्रामीण, आर. पी. राजवाड़े कार्यपालन अभियंता अम्बिकापुर शहर, राजेश कुमार जायसवाल सहायक यंत्री अम्बिकापुर ग्रामीण, लोकेश नामदेव सहायक यंत्री लखनपुर, अक्षय कुमार सहायक यंत्री उदयपुर, प्रमोद कुमार सेट, विराजमान एक्का, रघुवंश साहू, गणेश जायसवाल, स्नेहा टोप्पो, पुनमरानी राजवाड़े कनिष्ठ यंत्री सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वहीं मंच संचालन का कार्य यतिन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

READ ALSO  CG : लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins