छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रदर्शन: हनुमान चालीसा पाठ, काउंसिलिंग की मांग…

By lokesh sharma|21 May 2026, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव , मुस्लिम युवक के साथ गई युवती को घर वापस लाने कायस्थ समाज व हिंदू संगठनों ने कलेक्टोरेट में जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह कलेक्टोरेट के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। दुर्गा जी की स्तुति भी की। कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी की गई।

Advertisement
Advertisement

बड़ी संख्या में जुटे कायस्थ समाज व हिंदू संगठन के लोगों को रोकने बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन प्रदर्शनकारी इसे धकेलते हुए कलेक्टोरेट के मेन गेट तक पहुंचे। जहां युवती को उसके माता-पिता को सौंपने को लेकर नारेबाजी की गई। हिंदू संगठनों ने घटनाक्रम को लव जिहाद बताया। सभी कलेक्टोरेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। बता दें कि ममता नगर में रहने वाली युवती शहर के ही एक मुस्लिम युवक के साथ चली गई। दोनों ने शादी के​ लिए आवेदन दिया इसके बाद माहौल गरमा गया। सोमवार रात महावीर चौक में चक्काजाम व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग युवती की काउं​​िसलिंग कराने की मांग कर रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला प्रदर्शन कर रहे लोगों से ज्ञापन लेने के लिए अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे बाहर आए। लेकिन संगठनों ने कलेक्टर से मुलाकात की बात कही। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर जितेंद्र यादव से मिलने का अवसर दिया गया। जहां पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों ने पूरे मामले को लव जिहाद बताते हुए कहा कि युवती को उसके माता-पिता से मिलने दिया जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायगढ़ में हाथी के नन्हे शावक की छठी, जंगल में ग्रामीणों ने की पूजा ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins