छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : 6 मवेशियों की मौत, रौंदकर तेज रफ्तार ट्रेलर फरार …

By lokesh sharma|09 Jul 2026, 1:49 PM
f X W

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास चालक सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशियों के झुंड को देख नहीं पाया। ट्रेलर सीधे मवेशियों में घुस गया और उन्हें रौंदता चला गया।

Advertisement
Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि छह मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को उरगा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 7 एवं 8 अक्टूबर को परीक्षा…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins