कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर जनदर्शन में सरोना के दिव्यांग को मिली त्वरित राहत…

By kadwaghut|25 Aug 2026, 12:27 PM
f X W

कलेक्टर कुंदन कुमार ने सौंपी बैटरी चलित ट्रायसिकल

उत्तर बस्तर कांकेर । कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे नरहरपुर विकासखण्ड के सरोना निवासी दिव्यांग आवेदक संजय कुमार मरकाम ने यह सोचा नहीं था कि अर्जी देते ही उसकी मांग तत्काल पूरी होगी। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार को दिव्यांग मरकाम ने बैटरी चलित ट्रायसिकल के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए उप संचालक समाज कल्याण को मौके पर बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदाय करने के निर्देश दिए।

फलस्वरूप कलेक्टर ने आवेदक को मौके पर ही निःशुल्क ट्रायसिकल प्रदाय की। इस त्वरित कार्यवाही पर आवेदक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि दिव्यांगों आवेदकों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता दिखाते हुए उनकी मांगों को फौरी तौर पर संज्ञान में लिया जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा

Related Articles

2

Back to top button