छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : बेरोजगारों को रोजगार दे, महंगाई पर ध्यान दें..

राजनांदगांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर के द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र मुदलियार और जिला ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव की मौजूदगी में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुदलियार ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस की सारी योजनाओं को बदलने से क्या होगा। बेरोजगारों को रोजगार दे, महंगाई पर ध्यान दें। जमीनी स्तर पर कार्य करने के बजाय मोदी हर दम कांग्रेसी नेताओं को मुद्दाविहीन राजनीति की बात करते हैं, जिससे देश के नौजवान, महिला सहित हर वर्ग परेशान हैं। ग्रामीण रोजगार की सबसे बड़ी योजना मनरेगा का नाम भी हटाकर अपने मुताबिक कर दिया है।

इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, रमेश डाकलिया, भागवत साहू, संतोष पिल्ले, आफताब आलम, अशोक फडनवीस, इकरामुद्दीन सोलंकी, अशोक पंजवानी, विवेक वासनिक, सूर्यकांत जैन ने सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, युकां चेतन भानुशाली, चम्पू गुप्ता, नितिन बत्रा, अनिल ठाकुर, वीरेंद्र चंद्राकर, रज्जू जान, बंटी यादव, लक्खू रूपचंदानी, गणेश राम साहू, हीरा सोनी, मदन साहू, चुम्मन साहू, मनीष सिमनकर, रामछत्री चंद्रवंशी, महेश कंवर, राहुल तिवारी, मनीष गौतम, छोटे रामटेके, विष्णु लोधी मौजूद थे।

हर स्तर पर महंगाई और बेरोजगारी व्याप्त है: यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि आज ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी हर स्तर पर महंगाई, बेरोजगारी व्याप्त है। लोग समस्याओं से ग्रसित और व्यथित हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनमें से एक को भी नहीं निभाया है और वादा को पूर्ण करने की जगह लोगों का ध्यान बांटने के लिए धर्म, नफरत की राजनीति कर रहे हैं। और तो और कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदला जा रहा है, क्योंकि वह कांग्रेस से भयभीत है।

Related Articles

Back to top button