छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 8.22 करोड़ रुपये से बनेगी नई सड़क, निर्माण कार्य को मिली मंजूरी…

राजनांदगांव | रामकृष्ण नगर चौक से डोंगरगांव रोड तक सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। वार्ड 45 के पार्षद दुरेंद्र साहू ने विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक रमन सिंह, नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव का आभार जताया। दुरेंद्र साहू ने कहा कि सड़क क्षेत्र के विकास के लिए अहम है।
निर्माण के बाद लोगों का आना-जाना आसान होगा। बढ़ते ट्रैफिक का दबाव घटेगा। इलाके में आवागमन के लिए बेहतर वैकल्पिक सुविधा बनेगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृति से वार्ड 45 और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
अगली खबर लोड हो रही है...




