छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बाइपास पर खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट, रोक लगाने की उठी मांग…

राजनांदगांव | लखोली बाइपास में खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। कुछ समय पहले हुई कार्रवाई के बाद इसमें रोक लग गई थी। लेकिन एक बार फिर शहर के अस्पतालों से यहां मेडिकल वेस्ट लाकर डंप किया जा रहा है।
जिससे आसपास के मवेशी बीमार हो रहे हैं। वहीं मेडिकल वेस्ट पूरे हिस्से में बिखर रहा है। इस पर सख्ती से कार्रवाई करने की ज़रुरत है।
अगली खबर लोड हो रही है...


