छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खैरझिटी विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम…

By kadwaghut|10 May 2026, 11:42 AM
f X W

राजनांदगांव | जिले के खैरझिटी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90.19 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। संकायवार परिणाम में गणित एवं जीवविज्ञान ने 100 प्रतिशत सफलता हासिल की, वाणिज्य संकाय का परिणाम 95 प्रतिशत तथा कला संकाय का परिणाम 72 प्रतिशत रहा।

Advertisement
Advertisement

कक्षा 12वीं में 11 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया। टॉपर्स में तानिया ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, तावेशी ने 87.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और भूमिका ने 87.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम भी 70 प्रतिशत रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins