छत्तीसगढ़

सरपंच और सचिव कर रहे अपने मन की राज ग्रामीणों ने लगाया आरोप

By Admin|29 Apr 2026, 2:56 PM
f X W

राजेंद्रग्राम/छबिलाल
 जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसेल कला के वार्ड क्रमांक 6 में इन दिनों काफी अत्याचार करने का आरोप सामने आ रहा है जहां सीसी रोड का काम चल रहा है जहां गुणवत्ता विहीन बताया जा रहा है एवं मजदूरों से काम को ना करा कर मशीन का उपयोग किया जा रहा है जिसमें गरीब मजदूरों को होने वाले नुकसान का भरपाई कौन करेगा सरकार का कहना है की मजदूर मजदूरी करने बाहर न जाकर अपने गांव में खुले कामों में काम कर के जीवन यापन करने का आश्वासन दिया जा रहा है जहां सरपंच और सचिव की मनमानी के कारण मजदूरों को काम से वंचित किया जा रहा है। जहां सरपंच धर्मी भाई मरावी के द्वारा मजदूरों को मजदूरी करने विदेशों में जाने के लिए मजबूर किया जाता है । ग्रामीणों का कहना है की सरपंच धर्मी बाई  मरावी व सचिव नेम कुमार सोनवानी के द्वारा किसी भी काम को पूरा नहीं किया जाता है अगर सीसी रोड बनाया जा रहा है तो आधा अधूरा छोड़ दिया जा रहा है उसे पूरा नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले जहां इन दिनो ग्राम पंचायत परसेल कला मे बताया जा रहा है ग्रामीणों का यह भी आरोप है की सीसी रोड में जहां उच्च क्वालिटी की सीमेंट लगानी चाहिए वहां हल्की से हल्की सीमेंट से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।उस सीमेंट नाम खजुराहो बताया जा रहा है जहां उच्च क्वालिटी का सीमेंट से सीसी रोड बनाना था वहां तो खजुराहो जैसे सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे गरीब से गरीब भी इस सीमेंट का इस्तेमाल काम करते हैं। ऐसे में क्या सीसी सड़क अपनी उम्र तक टिक पाएगी ग्रामीणों का कहना है की सरकार को पैसा का दुरुपयोग ना किया जाए उपयोग में लाया जाए और अधूरी कामों को पूरी किया जाए। और ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया की ग्राम सभा अध्यक्ष अनूप सिंह मरावी को गाली गलौज कर सरपंच धर्मी बाई के द्वारा अभद्रता व्यवहार किया गया है।

READ ALSO  बलौदाबाजार में लोक कलाकारों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, सुआ नृत्य ने जीता दिल

रोजगार सहायक सचिव करते हैं ठेकेदारी सरकारी मटेरियल को लगाते हैं अपने निजी कार्य में।
 
रोजगार सहायक सचिव संतोष सिंह कुशराम के द्वारा ग्राम पंचायत पर सेल कला में स्वयं की ठेकेदारी चलाते हुए कार्यो को किया जा रहा है जहां पंचायत के पैसों से मटेरियल मंगाया तो जाता है लेकिन उसे अपने निजी घर में गिरवा कर अपने स्वयं के कार्य में भी लगाया जाता है लेकिन इनको देखने वाले कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं है बल्कि ग्रामीण अगर बोलते हैं तो उनको अनदेखा करते हुए अपना काम निकाल लेते हैं इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। रोजगार सहायक सचिव संतोष सिंह कुशराम के ऊपर लगाया जा रहा है जहां ग्रामीणों ने सरकार के पैसों का उचित कार्य में लगाने की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button