छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने भेजी संस्कृतिकर्मी आशीष को चिट्ठी…

By kadwaghut|07 Nov 2026, 1:19 PM
f X W

डोंगरगांव| लेखक व संस्कृति कर्मी आशीष राज सिंघानिया को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रेषित विष्णु की पाती के रूप में एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने सिंघानिया व उनके द्वारा स्थापित गैर लाभकारी संस्था साईंनाथ फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की है।

पिछले डेढ़ दशकों से पूरी सक्रियता से शिक्षा, कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य व अन्य मंचीय विधाओं के संवर्धन व संरक्षण के लिए कार्यरत फाउंडेशन ने सैकड़ों युवाओं को अपने आयोजनों के माध्यम से मंच उपलब्ध कराने व उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है। अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय सम्मानों से सम्मानित आशीष, स्वयं में भी एक लेखक व वक्ता हैं। व्यक्तिगत व संस्थागत प्रयासों को ही उल्लेखित करते हुए प्रदेश के मुखिया ने आशीष को बधाई दी है। आशीष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सौर ऊर्जा से जगमगाया नारागांव, सोलर दीदी के माध्यम से ऊर्जीकृत पहला ग्राम बनने का गौरव ...

Related Articles

2

Back to top button