छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डिजिटल सर्वे की गड़बड़ी से धान खरीदी पर संकट…

डोंगरगढ़ | डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) और पीवी ऐप में तकनीकी खामियों के चलते किसानों की गिरदावरी प्रभावित हो रही है। कई किसानों की जमीन कहीं नाले, कहीं बांध में डूबी और कहीं बिना फसल वाली दर्ज हो रही है।
इससे किसानों को धान बेचने में परेशानी की आशंका है। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के सचिव विष्णु लोधी ने कहा कि पिछले साल जमीन और फसल का रिकॉर्ड सही था, तो इस साल अचानक इतनी गड़बड़ी कैसे हो गई।
आरोप लगाया कि तकनीकी अव्यवस्था के कारण किसान तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस संबंध में एसडीएम डोंगरगढ़ को पत्र सौंपकर प्रभावित किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कराने और रिकॉर्ड में तत्काल सुधार की मांग की है ताकि राहत मिल सके।
अगली खबर लोड हो रही है...




