छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या …

By kadwaghut|05 Nov 2026, 3:22 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर बुधवार शाम दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते तीन नाबालिगों (विधि से संघर्षरत बालकों) ने 18 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया है।

बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर निकलते ही घेरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सावन सेन (18 वर्ष), पिता अग्रसेन सेन, निवासी अश्विनी नगर (पुरानी बस्ती, रायपुर) के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 4:00 से 4:10 बजे के बीच सावन अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था। वह वहां हत्या के एक पुराने मामले में बंद अपने परिचित अपचारी बालक से मिलने आया था। मुलाकात खत्म करने के बाद जैसे ही सावन संप्रेक्षण गृह के मुख्य द्वार से बाहर निकला, पहले से घात लगाकर बैठे तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तीनों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भागने की कोशिश की।

3 महीने पुरानी रंजिश का बदला घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और माना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सावन को तत्काल एम्बुलेंस से डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) रवाना किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए तीनों नाबालिगों से पूछताछ करने पर हत्या की मुख्य वजह सामने आई। तीनों अपचारी बालक थाना सरस्वती नगर क्षेत्र की देवार बस्ती के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मृतक सावन सेन ने उनमें से मुख्य अपचारी बालक पर चाकू से हमला किया था। इसी रंजिश के चलते वे सावन से बदला लेने का मौका तलाश रहे थे। बुधवार को जब उन्हें सावन के माना बाल संप्रेक्षण गृह आने की भनक लगी, तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।

READ ALSO  CG : परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन ...

पुलिस की कार्रवाई जारी माना थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधि से संघर्षरत तीनों बालकों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। बाल संप्रेक्षण गृह जैसी संवेदनशील जगह के बाहर दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button