छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मृत मजदूरों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाए…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 11:03 AM
f X W

हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से दिया है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की कथित रूप से धर्म पूछकर की गई हत्या के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई व आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कदम उठाना जरूरी है।

Advertisement
Advertisement

मंच ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की आतंकवादी हमले में हुई निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त कर इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की है। घटना की निष्पक्ष व त्वरित जांच कराई जाए। आरोपियों को कठोर दंड दिया जाए। मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता व हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन की निगरानी को लेकर MoU, तकनीक से होगा सत्यापन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins