छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने आधी रात को जिला अस्पताल का किया निरीक्षण…

By lokesh sharma|05 May 2026, 11:07 AM
f X W

राजनांदगांव , रविवार रात जिला अस्पताल का कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। देर रात पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं एवं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।

कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, वार्डों एवं दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन, NCDC की बैठक में छत्तीसगढ़ की भागीदारी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button