छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CBI को मिली सौरभ चंद्राकर की रिमांड, अब दिल्ली में होगी पूछताछ …

By kadwaghut|04 Nov 2026, 3:29 PM
f X W

रायपुर । महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने 8 दिनों की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से 10 दिनों की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी, जिसके बदले अदालत ने 12 नवंबर तक की 8 दिवसीय रिमांड मंजूर की है। सुरक्षा कारणों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, जांच एजेंसी सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर जाएगी। जहाँ इस बड़े सट्टा नेटवर्क और इसके कनेक्शनों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि सौरभ चंद्राकर को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओमान में हिरासत में लिया गया था। फिर 1 नवंबर को सीबीआई उसे प्रत्यर्पित करके भारत लाई थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा था। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार (3 नवंबर) शाम उसे रायपुर लेकर पहुंची और आज (4 नवंबर) विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। इस दौरान रायपुर कोर्ट परिसर में सुरक्षा इंतज़ाम काफ़ी सख़्त थे।

विशेष कोर्ट में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर के वकीलों ने सीबीआई की कस्टडी का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि ओमान की अदालत ने प्रत्यर्पण की मंजूरी मुख्य रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के लिए दी थी, न कि सीबीआई केस के लिए। हालांकि, अदालत ने इन आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सीबीआई को 8 दिनों की रिमांड सौंप दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धमतरी में शेयर मार्केट के नाम पर 3.12 करोड़ की ठगी, 'वेल्थ ट्रैकर' का बड़ा खुलासा ...

Related Articles

2

Back to top button