छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 34 पाव जब्त…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 12:48 PM
f X W

डोंगरगांव| अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम राजाखुज्जी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी शराब के अलावा बिक्री की 300 रुपए नगद राशि भी जब्त की गई।

पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को ग्राम राजाखुज्जी में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी रोशन कुमार निषाद (30) पिता रूपलाल निषाद अपनी दुकान में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बेच रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी व रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान 34 पाव देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के द्वारा शराब रखने व बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : एसी कोचों में रात 11 बजे से मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद...

Related Articles

2

Back to top button