मध्य प्रदेश

दहेज की भूख ने पार की हदें—पति ने पत्नी का निजी वीडियो फैलाया, मामला पहुँचा पुलिस तक

By Admin|09 Dec 2025, 7:56 PM
f X W

रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ बेडरूम का निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पति की इस हरकत से परेशान पत्नी मंगलवार को पुलिस थाना पहुंची।

दहेज को लेकर वीडियो की वायरल
पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 10 मई 2025 को हुई थी। पति ने उसके स्वजन से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की थी। इसमें दो लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जब वह पति के घर आई तो पति ने उसका विश्वास जीता और निजी पल के वीडियो बना लिए। इसी वीडियो के आधार पर वह दहेज की बची रकम के लिए दबाव बनाने लगा।

पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
स्वजन ने दहेज के बचे रुपये नहीं दिए तो उसके निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। रीवा की महिला थाना प्रभारी कल्याणी पाल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था और सिंचाई विकास को मिलेगी रफ्तार, सरकार ने ₹8,225 करोड़ की राशि को दी मंजूरी

Related Articles

2

Back to top button