राजनांदगांव : सरदार पटेल की जयंती पर निकाली एकता रैली…

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों ने एकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों ने देश की एकता और सद्भावना से संबंधित नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके साथ ही सद्भावना दौड़ में विद्यार्थियों ने भाग लेकर एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया।
बताया कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।



