छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को युवा शक्ति ही साकार करेगी…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 1:04 PM
f X W

डोंगरगांव , शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में युवा ही विकसित भारत का संकल्प है विषय पर एक दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता मधुसूदन यादव ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करेगी। युवाओं से राष्ट्र सुरक्षा, नवाचार, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता किसी राजनीतिक दल का नारा नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आवश्यकता है। देश की संपत्ति जनता के कर से निर्मित होती है, इसलिए सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को वैचारिक रूप से मजबूत होकर बहकावे से बचना चाहिए। विशिष्ट अतिथि दिनेश गांधी ने युवा संवाद को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए युवाओं को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बताया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण और स्थानीय विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को विकसित भारत की आवश्यकता बताया।

समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई: कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष योगेश पटेल ने किया। महाविद्यालय के शैक्षणिक व समग्र विकास के प्रति समिति की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर डॉ. निरेन्द्र साहू, रामकुमार गुप्ता, गुलशन हिरवानी, दीना पटेल, हेमंत चोपड़ा, राजीव वैष्णव, बोधन साहू, सावंत वर्मा, लोकेश यदु, पद्मिनी ठाकुर, प्राचार्य डॉ. एके धमगाए, स्टाफ व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

Related Articles

2

Back to top button