Rajnandgaon: शिवनाथ नदी में 22 वर्षीय युवती का शव मिला, पति हिरासत में….
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। शिवनाथ नदी स्थित मोहारा तट के पुराना पुल में 22 साल की एक युवती की लाश मिली है। पुलिस ने युवती को जान से मारने के इरादे से नदी में ढकलने के आरोप में पति को हिरासत में लिया है।
मृतिका स्टेशनपारा की रहने वाली है। पति पर पत्नी को मारकर शिवनाथ नदी में फेंकने का भी आरोप लगा है। हालांकि पोस्टमार्टम का पुलिस को इंतजार है। इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही है। हिरासत में लिए गए पति मृतिका को नदी में ढकेलने के अलावा कत्ल कर शव को नदी में फेंकने का भी आरोप लगा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना की जांच चल रही है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक निशा बोरकर नामक युवती को नदी में ढकेलने की शिकायत लेकर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। बीती रात को घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गोताखोरों को लेकर नदी में पहुंची थी। आज सुबह खोजबीन के बाद लगभग 11.30 बजे युवती का शव गोताखोरों ने बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने युवती के पति रिंकू नामक युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर मामले की विवेचना की जा रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति ने कथिततौर पर युवती को नदी में ढकेल दिया। विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।





