छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: आपसी विवाद में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, लोहे के पाइप और ईंट से हमला, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

By kadwaghut|03 Jan 2026, 7:37 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46 क्लब चौक में रहने वाले एक मजदूर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

पीड़ित के अनुसार, वह रोजी-मजदूरी का काम करता है और शिवनगर निवासी एक युवती को वह पिछले करीब तीन वर्षों से जानता-पहचानता है। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी, इसी दौरान आपसी कहासुनी भी होती रहती थी। इसी बात को लेकर युवती के भाई और उसके एक साथी ने उससे रंजिश पाल ली।

रास्ते में रोककर की मारपीट

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे वह राजीव नगर चौक के पास था, तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप तथा ईंट के टुकड़े से मारपीट शुरू कर दी।

हाथ, पैर और पीठ में आई चोट

मारपीट के दौरान पीड़ित के दाहिने हाथ के कंधे, बाएं पैर की एड़ी और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे काफी दर्द हो रहा है। घटना के समय मौके पर मौजूद दो स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने बताया कि उसकी रिपोर्ट पुलिस द्वारा उसके बयान के अनुसार लिखी गई है, जिसे पढ़कर उसने सही पाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO  बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: घर सूना देख अज्ञात चोरों का धावा – बाहर गए परिवार के सूने मकान से चांदी के जेवर और नकदी चोरी

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins