छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रिटेल काउंटरों से बिक रहे मांस की जांच की मांग, हनी ने उठाया मुद्दा…

By kadwaghut|21 Oct 2026, 12:16 PM
f X W

राजनांदगांव | गौरी नगर में सामने आए गौ हत्या और गौ मांस की ​बिक्री को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हनी ग्रेवाल ने पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रेवाल ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में रिटेल काउंटर्स से गौ मांस ​बिक्री की आशंका की अनदेखी नहीं की जा सकती।

पुलिस ने मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल फोन और कॉन्टेक्ट लिस्ट की जांच करें। मोबाइल डाटा खंगाल कर जानकारी जुटाई जाए कि आरोपियों ने गौ मांस की बिक्री किन-किन लोगों को की है। सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से चिकन-मटन सेंटर्स में बिकने वाले मांस की शुद्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सरसीवा–हसौद मार्ग पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण कार्य में तेजी...

Related Articles

Back to top button