राजनांदगांव : शिक्षाश्री अलंकरण से सम्मानित हुई व्याख्याता डॉ. खिलेश्वरी साव…
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान समारोह-2026 का आयोजन दुर्ग संभाग में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव की व्याख्याता डॉ. खिलेश्वरी साव को शिक्षाश्री अलंकरण से सम्मानित किया। नीतियां देखें
व्याख्याता डॉ. खिलेश्वरी साव ने स्कूल गतिविधियों एवं रोजगार कार्यालय के माध्यम से नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षण कार्य तथा एससीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के लेखन कार्य एवं राज्य व जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्य में विशिष्ट भूमिका निभाई है। शिक्षाश्री अलंकरण से सम्मानित होने पर व्याख्याता डॉ. खिलेश्वरी साव को जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, अभिलाषा के अध्यक्ष समाजसेवी संतोष बुद्धन, प्राचार्य पूर्णिमा शुक्ला सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है।




