छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM हाउस के गेट पर हंगामा, पुलिस पर युवक ने किया हमला …

By kadwaghut|13 Oct 2026, 3:57 PM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर में आज सुबह CM हाउस के गेट पर जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां एक अज्ञात युवक पुलिस से भिड़ गया और उनपर हमला भी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक CM हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था, जब डायल 112 की टीम ने रोका, तो उसने उनपर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस को भी युवक को काबू में करने के लिए लाठी भांजना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

Related Articles

Back to top button