छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर ….

By kadwaghut|13 Oct 2026, 4:38 PM
f X W

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलौदा बाजार ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल युवकों में कोरासी निवासी हरक धीवर भी शामिल है। बाइक पर उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाए और सीधे उससे टकरा गए। थाना प्रभारी प्रियेश जान के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पदयात्रियों के सेवा पड़ालों में तैनात रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी...

Related Articles

Back to top button