छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कस्तूरबा और आराधना मंडल की महिलाओं ने पीड़ित की मदद के लिए बढ़ाए हाथ…

By kadwaghut|12 Oct 2026, 12:16 PM
f X W

राजनांदगांव , शहर से लगे बापू टोला में रहने वाले एक परिवार के घर में आग लगने से घर तबाह हो गया। घर के राशन सहित, फर्नीचर, कपड़े और अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने पर कस्तूरबा और आराधना मंडल की समाजसेवी महिलाओं ने परिवार की मदद की। घर-गृहस्थी के सारे समानों सहित नकद राशि प्रदान कर इस पीड़ित परिवार की सहायता की।

दोनों संस्थाओं कई सालों से स्वयं चंदा एकत्रित कर बिना किसी सरकारी सहायता आगजनी से पीड़ित परिवारों की मदद करती आ रही है। आगजनी की घटना वाले दिन परिवार के सदस्य किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए थे। घर में भगवान के सामने जल रहे दीए से आग लगने की जानकारी सामने आई है। लेकिन जब तक आसपास के लोग पहुंचे, फायर ब्रिगेड को सूचना दी तब तक सारा सामान जल चुका था। अगले दिन समाज सेवी महिलाएं पीड़ित महिला के घर बापू टोला पहुंचीं। उन्होंने कपड़े, बर्तन, राशन, तेल, पीड़िता माया देशमुख को 8 हजार रुपए नकद राशि की सहायता कर उसे आर्थिक संबल प्रदान किया। आगे भी मदद का आश्वासन दिया।

पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, हताश हुए घटना से बूढ़े व बीमार सास-ससुर व पति-पत्नी सहित दो बच्चे वाला पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वे अत्यंत दुखी और बेसहारा हो गए थे। पीड़ित परिवार को गैस चूल्हा व रेगुलेटर सहित अन्य मदद की जिससे घर का चूल्हा जले। महिलाओं ने तन-मन-धन से पीड़ित परिवार की मदद की। कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जानी, आराधना महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभा बरडिया, आभा पोद्दार, कुसुम रायचा, भगवती खंडेलवाल मौजूद रहीं।

READ ALSO  बस्तर में पुनर्वास से रोजगार तक की प्रेरक कहानी, ‘पण्डुम कैफे’ की पहल से प्रभावित हुए केंद्रीय अधिकारी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button