राजनांदगांव : नवरात्रि में यात्रियों की सुविधा बढ़ी, पूजा स्पेशल ट्रेनों के साथ अतिरिक्त कोच की व्यवस्था…
राजनांदगांव , नवरात्र और दुर्गा पूजा में यात्रियों को भीड़ से राहत देने रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर रेलखंड में अतिरिक्त ट्रेनें और कोच की व्यवस्था की है। इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी में अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच तथा शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर मुंबई मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक से कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव होगा।
इतवारी-शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 08861 इतवारी-शालीमार 15, 22 और 29 अक्टूबर को हर गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08862 शालीमार-इतवारी 16, 23 और 30 अक्टूबर को हर शुक्रवार को रवाना होगी। दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे निर्धारित हैं। इसका गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर में स्टॉपेज दिया गया है। इतवारी से शाम 5.10 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ रात 8.08 बजे, राजनांदगांव रात 8.35 बजे, दुर्ग रात 9.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में शालीमार से शाम 6 बजे रवाना होकर राजनांदगांव सुबह 11.36 बजे, डोंगरगढ़ 12.04 बजे, इतवारी दोपहर 3.35 बजे पहुंचेगी।
जनशताब्दी में सीटें बढ़ेंगी: रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच लगेगा। गोंदिया से रायगढ़ जाने वाली ट्रेन 12070 में 13 से 30 नवंबर तक और रायगढ़ से गोंदिया जाने वाली ट्रेन 12069 में 14 अक्टूबर से 1 नवंबर तक यह सुविधा मिलेगी। शालीमार-एलटीटी-शालीमाार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच लगेगा। राहत देने प्रयास कर रहे हैं।




