कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कारपेंटर नदी में डूबा, मछली पकड़ने के दौरान मौत …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 1:44 PM
f X W

कोरबा। रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामनगर बस्ती निवासी राजकुमार खैवार (45) के रूप में हुई है। उनके बेटे ने नदी में छलांग लगाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार खैवार पेशे से कारपेंटर थे। बुधवार (27 जुलाई) दोपहर करीब 2 बजे वह जाल लेकर पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद उनका बेटा संदीप खैवार उन्हें तलाशने नदी की ओर पहुंचा। नदी के पास पहुंचने पर संदीप को मदद की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उसके पिता गहरे पानी में डूब रहे हैं। संदीप ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और उन्हें बाहर निकाल लिया। उसने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश भी की।समय और कैलेंडर करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से राजकुमार को बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रजगामार पुलिस ने अस्पताल मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : करकोटी और दवनसरा में 6 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins