छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : आयुष्मान योजना के नाम पर कथित वसूली, निजी अस्पताल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत …

By kadwaghut|10 Oct 2026, 1:37 PM
f X W

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मरीज को आयुष्मान कार्ड से कैशलेस से इलाज का झांसा देकर डबल वसूली किया गया है। पीड़ित मरीज ने इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में की है।

आयुष्मान कार्ड से पैसे काटकर लिया नगद
जानकारी के मुताबिक, सिविल इंजीनियर हरिश्चंद्र देवांगन अपनी टूटी हड्डी का इलाज कराने शिवनंदा हॉस्पिटल पहुंचे थे। मरीज का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले तो बड़ा भरोसा दिया कि सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से कैशलेस हो जाएगा और एक रुपया भी नहीं लगेगा, लेकिन इलाज शुरू होते ही आयुष्मान कार्ड से 66 हजार रुपये काट लिए गए और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर कभी दवा के नाम पर कभी जांच के नाम पर 60 हजार नगद पैसे भी ऐंठ लिए गए। मरीज ने बताया पूरा इलाज आयुष्मान से होगा फिर भी मेरे कार्ड से 66 हजार काट लिए और ऊपर से नगद भी ले लिया।

विवादों से अस्पताल का पुराना नाता
सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये पहली बार नहीं है। सूत्र बताते हैं कि विवादों से इस अस्पताल का पुराना नाता है। ये अस्पताल पहले भी ऐसे आरोपों में घिरा रहा है और इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगना चाहा, तो अस्पताल प्रबंधन सवालों से बचता नजर आया।

जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर
वहीं अब इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। धमतरी कलेक्टर ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप शुरू, सब-जूनियर और कैडेट खिलाड़ी दिखाएंगे दम

सवाल सीधा है, जब सरकार गरीबों के लिए आयुष्मान जैसी योजना लाती है, तो क्या ऐसे निजी अस्पताल उस योजना को गरीबों के लिए वरदान नहीं बल्कि अपनी तिजोरी भरने का जरिया बना रहे हैं। क्या सिविल लाइन के इस अस्पताल पर प्रशासन का हंटर चलेगा या फिर ये मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins