छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम: विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक…

By kadwaghut|09 Oct 2026, 3:54 PM
f X W

राजनांदगांव । खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक प्रवीण कुमार चौबे, नवीन कुमार बघेल एवं आस्था वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिजैविक औषधियों के अनावश्यक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा तम्बाकू उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे एवं तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने तम्बाकू एवं नशे से दूर रहने तथा लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  टाटीबंध-बिरगांव में जल्द खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, जमीन की रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट जाने से मिलेगी मुक्ति

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins